मायावती (जन्मः जनवरी 15, 1956;) एक भारतीय राजनीतिज्ञ है, और चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष है, जो भारतीय समाज के सबसे कमजोर वर्गों - बहुजनों या अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग और पान्थिक अल्पसंख्यकों के जीवन में सुधार के लिए सामाजिक परिवर्तन के एक मंच पर केन्द्रित है। उ त्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्रीव्यक्तिगत जीवन - मायावती का जन्म 15 जनवरी 1956 को नई दिल्ली के हिन्दू परिवार में हुआ था। उनके पिता, प्रभु दास, गौतम बुद्ध नगर में एक डाकघर कर्मचारी थे। मायावती के 6 भाई एवं 2 बहनें हैं। उन्हें "बहन जी" के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 1975 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कालेज से कला में स्नातक की। 1976 में उन्होंने मेरठ विश्वविद्यालय से बी॰एड॰ और 1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एल॰एल॰बी॰ की पढ़ाई की। राजनीति में प्रवेश से पूर्व वे दिल्ली के एक स्कूल में शिक्षण कार्य करती थी। इसके अलावा वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के परीक्षाओं के लिये अध्ययन भी करती थी। राजनीति में प्रवेश संप...
We are first and last India Miholiya