रमाबाई भीमराव आंबेडकर ( 07 फ़रवरी 1898 - २७ मई १९३५) भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।[1] रमाबाई आम्बेडकर Ramabai Ambedkar - wife of Dr. Babasaheb Ambedkar.jpg जन्म 07 फ़रवरी 1898 वणंदगाव, रत्नागिरी मृत्यु मई 27, 1935 (उम्र 37) राष्ट्रीयता भारतीय जातीयता मराठी जीवनसाथी भीमराव आम्बेडकर बच्चे यशवंत आम्बेडकर जीवन संपादित करें रमाबाई का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता भिकु धुत्रे (वलंगकर) व माता रुक्मिणी इनके साथ रमाबाई दाभोल के पास वंणदगांव में नदीकिनारे महारपुरा बस्ती में रहती थी। उन्हेॅ ३ बहनें व एक भाई - शंकर था। रमाबाई की बडी बहन दापोली में रहती थी। भिकु दाभोल बंदर में मछलिओं से भरी हुई टोपलिया बाजार में पोहचाते थे। उन्हें छाती का दर्द था। रमा के बचपन में ही उनकी माता का बिमारी से निधन हुआ था। माता के जाने से बच्ची रमा के मन पर आघात हुआ। छोटी बहण गौरा और भाई शंकर तब बहूत ही छोटे थे। कुछ दिन बाद उनके पिता भिकु का भी निधन हुआ। आगे वलंगकर चाचा और गोविंदपुरकर मामा इन सब बच्चों को लेकर मुंबई में चले गये और वहां भायखला चाळ में रहने लगे। सुभेदार रामजी आंबेडकर यह अपने पुत्र भीमराव ...
We are first and last India Miholiya